dharma sangrah
✕

ईरान ने आईएस पर फतह का ऐलान किया

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (21:17 IST)
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर फतह का आज ऐलान कर दिया। अब जिहादी कुछ गिनेचुने इलाकों तक सीमित रह गए हैं।
 
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का ईरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुख्य समर्थक हैं। उसने सीरिया और इराक में आईएस से जमीनी लड़ाई के लिए सैन्य सलाहकारों और हजारों की संख्या में स्वैच्छिक लड़ाकों को भेजा है।
 
टेलीविजन पर भाषण में रुहानी ने ‘इस्लाम के सभी लड़ाकों’, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमैनी और इराक तथा सीरिया के सशस्त्र बलों का इस समूह का खात्मा करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
 
उन्होंने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्डस और इसकी विदेशी शाखा क्वाद्स फोर्स को इस महान विजय के लिए बधाई दी। आईएस के जिहादी अब ईरान और सीरिया के गिनेचुने इलाके में ही सीमित रह गए हैं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख