dharma sangrah
✕

आईएस को बड़ा झटका, ताल अफार पर फिर इराकी सेना

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (10:38 IST)
ताल अफार। इराकी सेना आज ताल अफार शहर पर फिर से कब्जा करने जा रही है। इराक के शहर ताल अफार पर पैठ बनाए इस्लामिक स्टेट संगठन के जिहादियों को सेना ने यहां से खदेड़ दिया है। यह आखिरी शहर था जहां जिहादियों की पकड़ बहुत मजबूत थी।
 
आतंकवाद विरोधी इकाइयों ने शहर के इस केंद्र पर नियंत्रण पा लिया जिसमें इराक का ऐतिहासिक राजवंशीय दुर्ग भी शामिल है।
 
ताल अफार युद्ध में सैन्य संचालनों के कमांडर जनरल (जेओसी) अब्दुलामिर याराल्लाह ने एक बयान में बताया कि कभी आईएसआईएस का गढ़ रहे ताल-अफार पर उन्होंने इराकी ध्वज फहरा दिया है।
 
यह घोषणा उस वक्त की गई जब फ्रांस के विदेश और रक्षा मंत्री बगदाद के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने तेल की कम कीमतों का सामना कर रही इराकी अर्थव्यवस्था और जिहादियों से जंग में होने वाले खर्च के लिए 43 करोड़ यूरो (51 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर) देने की घोषणा की।
 
याराल्लाह मे बताया कि शनिवार को, इन इकाइयों ने ताल अफार से 15 किलोमीटर उत्तर में स्थित अल-अयादेह के आस-पास भी आईएस के लड़ाकों से युद्ध किया था।
 
जेओसी ने बताया कि ताल अफार के 1,655 वर्ग किलोमीटर में से 1,155 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सरकारी सेना के साथ लड़ रहे अर्धसैनिक बल हशद-अल-शाबी द्वारा अल-खादरा और अल-जजीरा जिलों पर कब्जा कर लेने के बाद शहर के ऊपर धुंए देखा जा सकता था।
 
हशद-अल-शाबी के सैनिक अब्बास राधी ने बताया कि आईएस ने ज्यादातर बंदूक की गोलियों का इस्तेमाल कर सेना को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
 
उन्होंने बताया कि वहां बम लगी गाड़ियां और मोर्टार तोपें भी थीं। लेकिन हम उन्हें हरा देंगे, खुदा ने चाहा तो। अधिकारियों का कहना है कि वह जीत की घोषणा ईद-अल-अदाह के मौके पर करने का विचार बना रहे हैं। यह मुस्लिमों का एक त्योहार है जो इराक में 2 सितंबर को मनाया जाएगा।
 
आल तफार पर आईएस के कब्जे से पहले यहां शिया तुर्कियों की जनसंख्या बहुत ज्यादा थी। दो लाख की जनसंख्या वाले इस शहर के लोगों ने आईएस के कब्जे के बाद इसे छोड़ दिया था। (भाषा) 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख