Hanuman Chalisa

इराक ने मोसुल को वापस हासिल करने के लिए कार्रवाई शुरू की

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (10:31 IST)
मोसुल। इराक में सेना ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले पुराने मोसुल शहर को वापस हासिल करने के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोसुल शहर आईएस के कब्जे वाला आखिरी शहर है और यह पिछले 8 महीने से आईएस के कब्जे में हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारी बैट मैर्क्क ने कहा कि इराकी सेना ने सोमवार को सुबह ही पुराने मोसुल शहर में आक्रमण शुरू कर दिया है। यह आईसएस का आखिरी शहर है। हमें सेना पर गर्व है।

मोसुल को लेकर अक्टूबर 2016 में लड़ाई शुरू हुई थी, तब से अब तक इराकी सेना 300 से भी अधिक आईएस आतंकवादियों को मार चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि मोसुल के पश्चिमी हिस्से में बीते 2 हफ्तों में 230 नागरिक मारे जा चुके हैं।

अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना पिछले 8 महीनों से इराक के दूसरे शहर मोसुल को आईएस से हासिल करने की कोशिश कर रही है। इराकी सेना इस शहर के पूर्वी हिस्से को बीते अक्टूबर महीने में ही जीत चुकी है।

हाल ही में इस इलाके से भागने में सफल हुए लोगों का कहना है कि पुराने मोसुल में हालात बेहद खराब हैं और सैकड़ों लोग खाने और पानी की कमी से जूझ रहे हैं। सुरक्षा बलों ने धीरे-धीरे मोसुल शहर के चारों ओर घेरा डालना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि लड़ाई अभी जारी रहेगी, क्योंकि मोसुल और सीरियाई सीमा तक के क्षेत्र को सुरक्षित किया जाना है। बगदाद और मोसुल के बीच हाविजा कस्बा अभी भी आईएस के कब्जे में है। आईएस ने 2014 में मोसुल पर कब्जा करने के बाद इस क्षेत्र को खलीफा का क्षेत्र घोषित कर दिया था। (वार्ता)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख