ramcharitmanas
✕

अमेरिका ने मार गिराया सीरियाई सेना का लड़ाकू विमान

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (10:24 IST)
अम्मान/ वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने सीरिया के दक्षिणी शहर रक्का में सीरियाई सेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह जेट विमान अमेरिका और उसके सहयोगी सेनाओं पर बम गिरा रहा था। लेकिन सीरिया का कहना है कि विमान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों के खिलाफ मिशन पर जा रहा था तभी अमेरिकी सेना ने उसे रास्ते में मार गिराया।

इस बीच सीरियाई स्टेट टेलीविजन पर जारी एक बयान में बताया जा रहा है कि जेट विमान रविवार को रसाफाह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट गायब है। सीरियाई सेना ने कहा कि इस तरह के हमले सेना के प्रयासों को कमजोर करने की कोशिश है। हमारी सेना ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ रही है।

सीरियाई सेना ने कहा कि हमला ऐसे समय में हुआ है, जब सेना अपने सहयोगियों के साथ आईएस के आतंकियों के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख