biodatamaker

ईरान में भूकंप के तेज झटके, 290 घायल

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (15:22 IST)
दुबई। ईरान में दो दिनों से जारी तेज भूकंप के झटकों के कारण घायलों की संख्या बढ़कर 290 हो गई हैं। सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ईरान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को ईरान के पश्चिमी क्षेत्र में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ईरान में दो दिनों के भीतर चौथी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
 
पश्चिमी प्रांत केरमनशाह के गवर्नर हुशांग बाजवंद ने समाचार एजेंसी आईआरएन को बताया कि भूकंप में घायल हुए आठ लोगों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है।
 
सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इससे पहले 4.7 और 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कुछ गांवों के भवनों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान के रेड क्रीसेंट में बचाव दल के प्रमुख मुर्तजा सलीमी ने बताया कि पहले आए दो भूकंपों में मामूली नुकसान हुआ है। उन्होंने इरना समाचार एजेंसी को बताया कि कुछ दीवारें ढह गईं लेकिन उससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 
 
ईरान लंबे समय से भूकंप से प्रभावित देश रहा है। यहां हाल के वर्षों में कई विनाशकारी भूकंप आए हैं। पिछले वर्ष नवंबर में भी केरमनशाह प्रांत में 7.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया जिसमें कम से कम 620 लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख