dharma sangrah
✕

इमरान जैसा नेता मिलना पाकिस्तान की खुशकिस्मती : बुशरा

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (17:30 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा इमरान ने अपने पति की तुलना कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना से करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के लोग खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इमरान जैसा नेता मिला।
 
 
समाचार पत्र 'डॉन' में शुक्रवार को प्रकाशित साक्षात्कार में बुशरा ने कहा कि कायदे आजम सही मायनों में नेता थे। खान साहब भी नेता हैं और मौजूदा युग में केवल तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन (रीसेप तैय्यप) नेता हैं, बाकी सभी राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि इमरान राजनेता नहीं बल्कि नेता हैं और सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। बुशरा ने एक निजी टेलीविजन को यह साक्षात्कार दिया है।
 
उन्होंने कहा कि जब अल्लाह किसी देश की तकदीर बदलना चाहता है तो वह उसे एक राजनेता के बजाय एक नेता देता है। प्रधानमंत्री के दिल में देश का हित सर्वोपरि होना चाहिए।
 
यह पूछे जाने पर कि पीर (आध्यात्मिक मार्गदर्शक) से लेकर प्रधानमंत्री की पत्नी बनने तक के सफर को लेकर वे कैसा महसूस करती हैं? बुशरा ने कहा कि पहले लोग मेरे पास अल्लाह और उनके संदेशवाहक से करीब होने के लिए आते थे और अब वे खान साहब से नजदीकी संबंध बनाने के लिए आते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इबादत और दुआ करना अहम है, लेकिन इंसानियत की खिदमत करना अधिक जरूरी है। ये सब मैंने खान साहब से सीखा है। उन्होंने खान को अपने जीवन में आए भारी बदलाव में मदद करने का श्रेय दिया। लोग कहते हैं कि मैंने उन्हें बदल दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि हमने एक-दूसरे को बदल दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें सिखाया कि इबादत आपको अल्लाह के करीब लाती है और उन्होंने मुझे सिखाया कि उनके सृजन से प्यार हमें उनके करीब लाता है। अपने पति की सरल जीवनशैली की चर्चा करते हुए बुशरा ने कहा कि वह कपड़े या भोजन के बारे में विशेष ध्यान नहीं देते हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख