suvichar
✕

तो क्‍या पाकिस्‍तान में बंद हो जाएगा Google, Facebook और Twitter?

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (18:49 IST)
पाकिस्‍तान कई तरह की मुश्‍किलों से गुजर रहा है। अब यहां एक नया संकट सामने आ गया है। पाकिस्‍तान में फेसबुक जैसी सोशल साइट, गूगल और ट्विटर बंद हो सकते हैं। दरअसल पाकिस्तान में सोशल मीडिया के लिए नए रेग्युलेशन के कारण इन सर्विस को जारी रखना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में एशिया इंटरनेट कोलिशन (AIC) की तरफ से इमरान खान सरकार को चिट्ठी लिख कर रेग्युलेशन में बदलाव की अपील की गई है। इतना ही नहीं, ऐसा नहीं होने पर सेवा बंद करने की धमकी दी गई है। न्यूज इंटरनैशनल ने यह जानकारी दी है।

असल में नए रेग्‍यूलेशन के तहत कंपनियों को इस्‍लामाबाद में अपना ऑफिस खोलना होगा, वहां अपना डाटा सेंटर बनाना होगा। यूजर्स के डेटा को शेयर भी करना होगा। इसे लेकर ही इमरान खान को एआईसी की तरफ से चिट्ठी लिखी गई है। एआईसी की तरफ से कहा गया कि वह यूजर्स के डेटा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकता है। यह उनकी प्राइवेसी और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के खिलाफ होगा।

न्यूज इंटरनैशनल के मुताबिक इन कंपनियों का कहना है कि उन्हें रेग्युलेशन से ज्यादा परेशानी नहीं है। पाकिस्तान में पहले से ही ऑनलाइन कंटेट के लिए कड़े रेग्युलेशन हैं, लेकिन अब तक इंडिविजुअल के फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और प्राइवेसी से जुड़ी शिकायतों को लेकर सरकार बहुत ज्‍यादा गंभीर नहीं है।

पाकिस्तानी रेग्युलेशन के मुताबिक, अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सरकार और इंस्टिट्युशन को टार्गेट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तानी अथॉरिटी को यह अधिकार होगा कि वह शक के आधार पर किसी भी अकाउंट का डेटा एक्सेस कर सकता है।

इतना ही नहीं, अगर कोई कंटेट सरकार विरोधी होगी तो सोशल मीडिया कंपनियों को उसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी सेवा बंद की जा सकती है या सरकार उस पर 500 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा सकती है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख