Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में महंगाई की मार, मुद्रास्फीति 41 साल के सर्वोच्च स्तर पर

Updated: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (08:45 IST)
वाशिंगटन। ईंधन, खाने-पीने का सामान और घरों का किराया बढ़ने से जून के महीने में अमेरिका की मुद्रास्फीति बढ़कर चार दशक के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। इसके पहले मई महीने में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत बढ़ी थी। मई की तुलना में जून में मासिक आधार पर मुद्रास्फीति 1.3 प्रतिशत बढ़ी है। इसके पहले मई में मुद्रास्फीति अप्रैल की तुलना में एक प्रतिशत बढ़ी थी।
 
सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गई। यह वर्ष 1981 के बाद की सर्वाधिक मुद्रास्फीति वृद्धि है।
 
अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से मुद्रास्फीति लगातार बढ़ती रही है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों की जीवनयापन लागत बढ़ गई है। खासतौर पर निम्न आय एवं अश्वेत समुदाय पर इसकी मार ज्यादा देखी जा रही है।
 
बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी हरकत में आना पड़ा है। पिछले महीने फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दर में बढ़ोतरी की थी और नए आंकड़े सामने आने के बाद एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई जाने लगी है।
 
फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पावेल पहले ही कह चुके हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से पीछे हटने का फैसला तभी लिया जाएगा जब मुद्रास्फीति में गिरावट आने के पुख्ता सबूत नजर आने लगें। कई महीनों तक मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट आने को ही पुख्ता सबूत माना जाएगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख