Hanuman Chalisa
✕

श्रीलंका में आसमान छूती महंगाई, 1 किलो मिर्च की कीमत 700 रुपए

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (08:58 IST)
कोलंबो। श्रीलंका इस समय गंभीर वित्तीय और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। यहां महंगाई रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गई है और माना जा रहा है कि इसके चलते देश दिवालिया हो सकता है। इससे पहले पिछले साल 30 अगस्त को श्रीलंका की मुद्रा में तेज गिरावट व खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल आने के बाद यहां की सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय आपातकाल की घोषणा की थी।
 
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। श्रीलंका में इस समय रोजाना खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में जबर्दस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां 1 महीने में खाने-पीने की चीजें 15 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।
 
100 ग्राम मिर्च की कीमत बढ़कर 71 रुपए हो गई है यानी अब 1 किलो मिर्च 700 रुपए से भी अधिक कीमत पर बिक रही है। महीनेभर में मिर्च की कीमत में 250 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बैंगन की कीमत में 51 फीसदी की तेजी आई है तो प्याज के दाम 40 फीसदी तक बढ़े हैं। आयात की कमी की वजह से यहां लोगों को मिल्क पाउडर तक नहीं मिल पा रहा है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख