sawan somwar

इराक में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश भेजे जाएंगे

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (12:50 IST)
बगदाद। उत्तरी इराक में बंधक बनाकर मार डाले गए 38 भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूरों के शव बगदाद में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। इन्हें रविवार देर रात भारत भेजा जाएगा।
 
 
भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शवों को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया गया है और इन्हें सेना के एक विमान से भेजा जाएगा। विमान संभवत: सोमवार को भारत पहुंच जाएगा।
 
ताबूतों को विमान में चढ़ाए जाने पर भारत के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने उन्हें सलामी दी। सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया।
 
आईएस को बेहद क्रूर संगठन बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम लोग हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में उत्तरी मोसुल शहर पर कब्जा करने के तुरंत बाद आईएस ने इन मजदूरों को अगवा कर लिया था। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख