Hanuman Chalisa
✕

भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर समेत परिवार के 4 लोगों की मौत, शरीर पर गोलियों के निशान मिले

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (00:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के आयोवा राज्य में एक भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर, उनकी पत्नी और उनके 2 नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत मिले। उनके शवों पर गोली के निशान पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
वेस्ट डेस मोइनेस पुलिस ने बताया कि संभवतया आंध्रप्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर सुंकारा (44), लावन्या सुंकारा (41) और उनके 15 वर्षीय तथा 10 वर्षीय बेटे शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाए गए।
 
पुलिस विभाग के अधिकारी शनिवार सुबह 10 बजे घटनास्थल पहुंचे और 65वीं स्ट्रीट के 900 ब्लॉक में इन शवों को पाया। 'एनबीसी न्यूज' ने वेस्ट डेस मोइनेस पुलिस के हवाले से कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा, हालांकि पुलिस ने शवों पर गोलियों के निशान होने की पुष्टि की है।
 
जन सुरक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रशेखर प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर थे। इसने कहा कि मामले में अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
सार्जेंट डैन वेड ने एक बयान में कहा कि इस दर्दनाक घटना का परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और परिवार के परिचितों पर असर पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि अभी किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है और उन्हें भरोसा है कि इस घटना से समुदाय को किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा।
 
सुंकारा से 1 दशक से परिचित श्रीकर सोम्याज्ला ने कहा कि भारतीय समुदाय के साथ ऐसा नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार सबसे दोस्ताना व्यवहार रखता था इसलिए इस तरह उनका जाना बहुत तकलीफदेह है तथा सुंकारा के दोनों बच्चे बहुत मेधावी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख