sundarkand

फिलीपीन्स में तबाही मचाने वाले इस भयानक तूफान से भारत को होगा फायदा

Updated: रविवार, 16 सितम्बर 2018 (17:42 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इस साल के सबसे तेज तूफान 'मांखुत' का प्रभाव भारत में दिखने की आशंका से इंकार नहीं किया है। हालांकि विभाग ने भारत में इस तूफान का सकारात्मक असर पड़ने का दावा करते हुए कहा है कि इसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून को विस्तार मिलेगा जिससे देश के पूर्वी एवं उत्तरी इलाकों में बारिश का अतिरिक्त दौर देखने को मिल सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इस साल के 2 सबसे तेज तूफान 'बारिजात' और 'मांखुत' के कारण पिछले 2 दिनों में फिलीपीन्स सहित आसपास के इलाकों में जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को 'बारिजात' तूफान की गति धीमी पड़ने के बाद शनिवार को फिलीपीन्स में 'मांखुत' तूफान के कारण तेज आंधी देखने को मिली।
 
इसके बाद तूफान का रुख पश्चिम की ओर देखते हुए अगले 3 दिनों में यह भारत के पूर्वी तट पर दस्तक दे सकता है। हालांकि इस दौरान तूफान की गति धीमी पड़ने के कारण तटीय इलाकों में चक्रवात जैसे किसी खतरे की आशंका नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के कम दबाव के क्षेत्र को 'मांखुत' प्रभावित करेगा। इसकी वजह से देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की अवधि में लगभग 1 सप्ताह की बढ़ोतरी तय है। फलस्वरूप 18 और 19 सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में मानसून की अतिरिक्त बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
 
डॉ. देवी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 सितंबर को वापस लौटने की संभावना थी लेकिन पूर्वोत्तर में इसके विस्तार को देखते हुए मध्यभारत में भी यह अगले सप्ताह अतिरिक्त बारिश लेकर आएगा। इसके मद्देनजर 20 और 21 सितंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तथा 23 और 24 सितंबर को पूर्वी राजस्थान एवं पश्चिमी और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि सामान्य तौर पर देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की 1 सितंबर तक वापसी शुरू हो जाती है। इस साल इसकी अवधि में 2 सप्ताह के इजाफे के कारण इस अवधि में देश के उत्तर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में अतिरिक्त बारिश का दौर जारी रहा।
 
विभाग ने मानसून के लौटने में 1 सप्ताह के इजाफे की संभावना को देखते हुए देश में अब तक हुई बारिश के स्तर में लगभग 9 प्रतिशत की कमी के पूरा होने की उम्मीद जताई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 15 सितंबर तक की अवधि में पूरे देश में 741.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य स्तर 814.2 मिमी की तुलना में 9 प्रतिशत कम है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख