ganesh chaturthi
✕

लद्दाख में मोदी की हुंकार से डरा पाकि‍स्‍तान, मिलिट्री और इंटेलिजेंस के साथ की मीटिंग

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (16:34 IST)
उठेंगे जब हम, दिल तेरा भर आएगा , खुद को तेरा खेल बनाकर बैठे हैं

इस शेर की दूसरी लाइन पाकिस्‍तान जैसे देश पर काफी मुफीद नजर आती है। साफतौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्‍तान खुद को चीन के हाथ का खेल बनाकर बैठा है। हालांकि‍ इस कतार में हमारा पड़ोसी मुल्‍क नेपाल भी है। लेकिन वो चाहे कितना ही चीन के इशारों पर नाचे, यह भी सच है कि‍ भारत की एक हरकत से पाकिस्‍तानी की सांसे ऊपर नीचे हो जाती हैं।

चीन के इशारों पर पाकिस्‍तान  
पाकिस्‍तान चीन की बीन हरकत कर रहा है। हाल ही में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि 'एक जैसी चुनौतियों के आगे दोनों देशों के बीच एक-दूसरे का समर्थन करने की परंपरा रही है।'

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के बीच कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से शुक्रवार को फोन पर बात की। इसमें मुख्‍य रूप से चर्चा लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) पर बने हालात पर ही हुई।

पाकिस्‍तान ने फिर से 'वन चाइना' पॉलिसी का समर्थन किया और कहा है कि वह 'हांगकांग, ताइवान, तिब्‍बत और जिनझियांग में' चीन का समर्थन करता है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत के खि‍लाफ पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। उन्‍होंने मिलिट्री और इंटेलिजेंस के टॉप अधिकारियों की मीटिंग बुलाई जिसका एजेंडा भारत-चीन सीमा विवाद के इर्द-गिर्द ही रहा।

चीनी विदेश मंत्री के साथ बातचीत में कुरैशी ने कहा कि 'भारत के विस्‍तारवादी रवैये से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है।' पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने एक बार फिर कश्‍मीर राग अलापते हुए कहा कि 'कब्‍जाई गई जमीन पर भारत डेमोग्रफी में चेंज करने की कोशिश कर रहा है।' कुरैशी ने वांग को लाइन ऑफ कंट्रोल के हालात के बारे में भी बताया।

बता दें कि‍ शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का दौरा कि‍या था। उन्‍होंने लेह में जवानों को संबोधित किया। लद्दाख में चीनी हरकतों पर तंज सकते हुए मोदी ने कहा था कि अब विस्तारवाद का जमाना चला गया है, विकासवाद का वक्त है। मोदी ने चीन को चेताया कि ऐसी ताकतें मिट जाया करती हैं।

भयभीत हुआ पाकिस्‍तान
बॉर्डर पर भारत ने जिस तरह चीनी फौज के लिए भारत ने व्‍यवस्‍था की है, उससे इमरान भी डर गए हैं। उन्‍हें डर है कहीं LAC पर तनाव के बहाने भारत LOC वाला फ्रंट न खोल दे। इसी के चलते उन्‍होंने शुक्रवार को इस्‍लामाबाद में मिलिट्री और इंटेलिजेंस के टॉप अधिकारियों की बैठक बुलाई। यह मीटिंग चीन और पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत के बाद हुई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख