ramcharitmanas
✕

पाक पीएम इमरान ने ट्विटर पर उगला जहर, कश्मीरियों की मदद के लिए LOC पार की तो भारत कहेगा आतंकी

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (16:06 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को ट्विटर पर फिर आग उगली और कहा कि यदि कश्मीर के लोगों की मदद करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से कोई नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करता है तो भारत विश्व के समक्ष उसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा करार देने से नहीं चूकेगा।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन पिछले कुछ समय से भारत में घुसपैठ के निरंतर प्रयास में हैं लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के आगे उनकी हर कोशिश अभी तक नाकाम रही है।
 
इमरान खान ने कहा है कि भारत लगातार पाकिस्तान पर इस्लामिक आतंकवाद का आरोप मढ़कर जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा से विश्व का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।
 
कश्मीर में घुसपैठ के प्रयास में जुटे आतंकवादियों की पैरवी करते हुए इमरान खान ने कहा यदि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर के लोगों की मदद के लिए कोई सीमा पार करने का प्रयास करता है तो भारत उसे आतंकवादी बताकर विश्व के समक्ष इस्लामिक आतंकवाद का हिस्सा करार देता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पिछले दो महीने से लोग अमानवीय हालत में रहने के लिए मजबूर हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था। पाकिस्तान तभी से बौखलाया हुआ है। उसने कश्मीर मामले को विश्व के प्रत्येक मंच पर उठाने के प्रयास किया लेकिन उसे विफलता ही मिली।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख