dharma sangrah
✕

इमरान खान की तीसरी बीवी ने 3 साल पहले ही कर दी थी उनके पीएम बनने की भविष्यवाणी...

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (14:23 IST)
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान 22 साल के कड़े संघर्ष के बाद अब के पाकिस्तान सियासी कप्तान बनने की राह पर हैं। लेकिन, उनके इस सफर और मंजिल के बारे में पहले ही भविष्यवाणी की जा चुकी थी और आपको जान कर हैरानी होगी कि इमरान खान के पीएम पद की कुर्सी पर बैठने का सपना सच होने की बात उनकी तीसरी बीवी 3 साल पहले ही बोल चुकी हैं।
 
दरअसल रेहम खान से तलाक के बाद इमरान ने फरवरी 2018 में बुशरा मानेका से तीसरी शादी की थी और उल्लेखनीय है इमरान खान ने जिनसे तीसरी शादी की है वह कोई और नहीं बल्कि उनकी पीर (आध्यात्मिक गुरु) हैं। 
 
क्या थी भविष्यवाणी : पाकिस्तान के कैपिटल टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक बुशरा ने ही इमरान को बताया था कि यदि वे तीसरी शादी करते हैं तो ही वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। सूत्रों की मानें तो इमरान राजनीति से लेकर निजी जीवन तक के फैसले बुशरा की सलाह पर ही लेते हैं। 
 
इमरान खान की बुशरा से पहली मुलाकात 2015 में हुई थी जब वह किसी सीट पर अपने उम्मीदवार की जीत के बारे में सवाल करने पहुंचे थे। उस वक्त बुशरा ने कहा था कि पीटीआई उम्मीवार की जीत होगी और नतीजे भी उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक ही आए थे। 
 
इसके बाद से ही इमरान और बुशरा की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। जब बुशरा मानेका ने इमरान को प्रधानमंत्री बनने के लिए तीसरी शादी की बात कही थी, तब किसी को इस बात अहसास भी नहीं था कि खान बुशरा से ही तीसरा निकाह कर लेंगे। 
 
गौरतलब है कि इमरान के यूं तो कई महिलाओं से करीबी संबंध रह चुके हैं, लेकिन उनकी पहली शादी जेमिमा गोल्ड स्मिथ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरा विवाह रेहम खान से किया था, जिनकी हालिया प्रकाशित किताब में इमरान पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख