ramcharitmanas

POK पर भारत से डरा पाक अमेरिका को बनाना चाहता है थानेदार

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (09:08 IST)
पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात में ट्रंप कश्मीर का मामला उठा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। कश्मीर मामले पर बौखलाया पाकिस्तान चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मामले को लेकर मध्यस्थता करें।
 
भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि कश्मीर तो हमारा अंदरुनी मामला है ही, अब अगर पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके पर होगी। इसके बाद से पाकिस्तान के मन में यह डर बैठा हुआ है कि भारत पीओके को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। 
 
जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के बड़े फैसले के बाद अब इमरान खान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर डरे हुए हैं, इसलिए वे अमेरिका के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट कर दिया था पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) और अक्साई चिन सहित सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।
 
पाकिस्तान की कोशिश है कि अमेरिका इस मामले में थानेदारी करे, क्योंकि अब पाकिस्तानियों को लग रहा है कि अब भारत से द्विपक्षीय बातचीत का कोई एजेंडा ही नहीं बचा है।
 
ट्रंप को भले ही अफगानिस्तान से निकलने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों की जरूरत महसूस हो रही है, लेकिन पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कश्मीर मामले में न किसी तीसरे पक्ष की जरूरत है और न ही किसी समझौते की कोई गुंजाइश है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख