biodatamaker
✕

इमरान की बढ़ेगी मुसीबत, एक एक कर समर्थक छोड़ रहे हैं साथ

Updated: गुरुवार, 25 मई 2023 (15:34 IST)
Asad Umar resigns: पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की अर्थव्यवस्था संबंधी टीम के प्रमुख और उनके करीबी सहयोगियों में शुमार असद उमर (Asad Umar) ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 9 मई को हुई हिंसा को लेकर विपक्ष के खिलाफ जारी सरकार की कार्रवाई के बीच इस्तीफा दिया है।
 
खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के महासचिव उमर ने बुधवार को अदलिया जेल से रिहा होने के कुछ ही देर बाद पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरे लिए इन परिस्थितियों में पार्टी का नेतृत्व करना संभव नहीं है। मैं पीटीआई महासचिव और कोर कमेटी सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे रहा हूं।
 
उमर ने कहा कि वे दबाव में इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पीटीआई नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि उन्होंने केवल पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उमर ने कहा कि सर्वाधिक खतरनाक वाकया 9 मई को हुआ और यह देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला था।
 
गत 9 मई को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद पाकिस्तान में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 1 दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर भी भीड़ ने हमला किया था। पुलिस ने हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 10 बताई है।
 
खान के समर्थकों द्वारा 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद से पीटीआई पाकिस्तान सरकार के दबाव का सामना कर रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
 
इससे 1 दिन पहले पाकिस्तान की पूर्व मंत्री और इमरान खान की करीबी सहयोगी शिरीन मजारी ने पीटीआई छोड़ दी थी और समूचे पाकिस्तान में 9 मई को संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले खान के समर्थकों की कार्रवाई की निंदा की।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख