dharma sangrah
✕

इमरान की बहन सहित 44 प्रमुख पाकिस्तानियों की है यूएई में बेनामी संपत्ति

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (21:52 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन सहित 44 प्रमुख राजनीतिज्ञ और सरकारी अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएर्इ) में बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में पाकिस्तानी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) द्वारा पेश सूची में हुआ।
 
डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पाकिस्तान से विदेशों में अवैध तरीके से धन के अंतरण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय पीठ के समक्ष यह सूची पेश की गई है।
 
खबर में बताया गया कि एफआईए ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष 44 व्यक्तियों की सूची प्रस्तुत की। इसमें उन लोगों के नाम हैं जिनकी दूसरे के नाम पर संपत्ति है। इस सूची में इमरान की बहन अलीमा खानम का नाम है जिनकी पहचान एक संपत्ति के 'बेनामीदार' के तौर पर की गई है। उनके नाम पर एक नोटिस र्इ-मेल के साथ घर के पते पर भेजा गया, लेकिन उनके नौकर ने बताया कि वे विदेश में हैं। 
 
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार इस सूची में आर्थिक एवं ऊर्जा मामलों के सरकारी प्रवक्ता फारुख सलीम की मां का नाम भी शामिल है। खबर में बताया गया कि जांच में पता चला कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मुमताज अहमद मुस्लिम 16 संपत्तियों के मालिक हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मंत्री रहे अमीन फहीम की विधवा रिजवाना अमीन के पास संयुक्त अरब अमीरात के रियल इस्टेट मार्केट में 4 संपत्तियां हैं। 
 
इस सूची में पूर्व सीनेटर अनवर बेग की पत्नी आयशा अनवर बेग और राजनीतिज्ञ इरफानुल्लाह खान मारवात का भी नाम है। यूएई में पीपीपी के राजनीतिज्ञ मखदूम अमीन फहीम की 4 संपत्तियां, पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के व्यक्तिगत सचिव तारिक अजीज की बेटी ताहिरा मंजूर की 6 संपत्तियां हैं। इसके अलावा गायक अदनान सामी की मां नौरीन सामी की 3 संपत्तियां हैं। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख