Hanuman Chalisa
✕

मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, महाभियोग की प्रक्रिया शुरू

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (12:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की पर इस बात का दबाव बनाया था कि वे ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाईडन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू करें। लेकिन इस बात से  डोनाल्ड ट्रंप ने इंकार किया है।
ALSO READ: द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले ट्रंप- PM मोदी महान प्रधानमंत्री, वे सारी समस्याएं सुलझा लेंगे
ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। वे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर हैं। महाभियोग की प्रक्रिया निचले सदन में तो पूरी हो भी सकती है, लेकिन इसके रिपब्लिकन के बहुमत वाले सीनेट से पास होना मुश्किल है। ट्रंप को पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की आवश्यकता होगी, जो कि अपने ही राष्ट्रपति मतदान करें।
 
2020 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाईडन ट्रंप से मुकाबला कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने माना कि उन्होंने जेलेंस्की से बाईडन के बारे में चर्चा की थी लेकिन उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
ALSO READ: अमेरिका में इमरान खान की इंटरनेशनल बेइज्जती, राष्ट्रपति ट्रंप ने पूछा ऐसे रिपोर्टर कहां से ले आते हो
इस तरह होती है महाभियोग की प्रक्रिया : अमेरिकी कांग्रेस में सीनेट और प्रतिनिधि सभा इसके दो सदन हैं। प्रतिनिधि सभा में बहुमत के बाद राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया अमल में लाई जा सकती है। राष्ट्रपति के अलावा असैन्य अधिकारी या फिर प्रांतीय सरकार के खिलाफ भी महाभियोग लाया जा सकता है।
 
सदन की न्यायिक समिति इन आरोपों की जांच कर रजामंद होने के बाद आरोप तय करती है। इस पर सदन में वोटिंग भी होती है। वोटिंग के महाभियोग के पक्ष में होने पर आर्टिकल को सीनेट को सौंपा जाता है, फिर यह सीनेट न्यायालय की तरह काम करती है और अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश इसमें प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
 
ट्रॉयल के दौरान आरोपी को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। इसके बाद सीनेट महाभियोग के हर आर्टिकल पर वोट करती है और इसमें दो तिहाई सदस्य आरोपी को दोषी पाते हैं तो दोष सिद्ध हो जाता है तथा सीनेट उन्हें सजा दे सकती है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख