Hanuman Chalisa
✕

तेज रफ्तार हवाओं के साथ फ्लोरिडा पहुंचा इरमा, भारी बारिश

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (09:23 IST)
फोर्ट मियर्स। क्यूबा में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान इरमा अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के तट से टकरा गया है और इसके प्रभाव से दक्षिण में स्थित उष्णकटिबंधीय द्वीपों के समूह 'फ्लोरिडा कीज' में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।
 
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि इरमा के कारण 200 किलोमीटर से अधिक की गति से तेज हवाएं चल रही हैं। मियामी में भारी बारिश भी शुरू हो गई है।
 
इरमा की आहट को देखते हुए प्रशासन ने राज्य के लोगों से अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। हजारों लोगों ने आपात शिविरों में पनाह ली है और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान इरमा से सबसे ज़्यादा टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग शहरों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इरमा के कारण तटीय इलाकों में 12 फुट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 
 
इरमा के पीछे चक्रवाती तूफान 'होसे' भी आ रहा है जो चौथी श्रेणी का तूफान है। इसके कारण 230 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं। यह तूफान इरमा के रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है और इरमा से प्रभावित कैरिबियाई द्वीपों में राहत कार्य इससे बाधित हो रहे हैं।
 
कैरिबियाई क्षेत्रों में फ्रेंच द्वीपों सेंट मार्टिन्स और सेंट बार्थेलेमी में इरमा के बाद चक्रवाती तूफान होसे का खतरा मंडरा रहा है। इन द्वीपों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख