dharma sangrah

फ्लोरिडा के बड़े शहरों की ओर बढ़ा तूफान इरमा

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (12:13 IST)
मियामी (अमेरिका)। फ्लोरिडा कीज द्वीप में तबाही मचाने के बाद इरमा तूफान फ्लोरिडा की मुख्य भूमि में पहुंच गया है। राज्य की एक तिहाई जनसंख्या यानी 60 लाख लोगों को तूफान के मार्ग से हटने के आदेश दिए गए हैं। कीज से गुजरने के बाद इरमा श्रेणी 2 के तूफान के रूप में कमजोर हो गया है।

इस तूफान के कारण 177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। फ्लोरिडा के कीज द्वीप पर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद तूफान रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 7 बजकर 35 मिनट पर फ्लोरिडा के ही मार्को द्वीप पहुंचा।
 
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने एनबीसी के 'मीट द प्रेस' में कहा कि यह खतरनाक होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी और आपातकाल सेवा अधिकारियों द्वारा कैबिनेट को जानकारी दिए जाने के बाद कहा कि वे जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि अभी हम नुकसान के बजाए लोगों के जीवन को लेकर अधिक चिंतित हैं। इरमा अपना मूल मार्ग बदलकर पूर्व के बजाए फ्लोरिडा के पश्चिमी तट की ओर बढ़ गया है। ट्रंप ने कहा कि हम शायद थोड़े भाग्यशाली हैं और संभवत: यह मार्ग कम विनाशकारी होगा।
 
मियामी में इस तूफान ने बहुत तबाही मचाई है और ब्रिकेल में बाढ़ आ गई है। इस तूफान के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 3 लोग फ्लोरिडा के हैं। ट्रंप ने विनाशकारी इरमा से मची तबाही से उबरने में मदद के लिए आपाताकालीन संघीय सहायता मुहैया कराने का फ्लोरिडा का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
 
इस बीच एपी की खबर के अनुसार फ्रांसीसी सरकार ने इरमा के कारण प्रभावित कैरेबियाई द्वीप के सेंट मार्टिन और सेंट बार्ट्स द्वीपों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अपना बचाव करते हुए राजनीतिक विरोधियों और द्वीपों के निवासियों की आलोचना खारिज कर दी है जिनका कहना है कि उन्हें फ्रांसीसी सरकार ने इस मुश्किल समय में छोड़ दिया।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वे इरमा से प्रभावित द्वीपों की मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए मंगलवार को वे सेंट मार्टिन जाएंगे। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

महिलाओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत, मुकेश अंबानी ने 'अपराजिता' के विमोचन पर कही बड़ी बात

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

अगला लेख