ramcharitmanas
✕

तीसरे विश्वयुद्ध में मानव सभ्‍यता को बचाएंगे अंतरिक्ष केंद्र...

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:24 IST)
वॉशिंगटन। तीसरे विश्वयुद्ध की सूरत में चन्द्रमा और मंगल ग्रह पर स्थापित किए गए केंद्र मानव सभ्यता को संरक्षित करने और पृथ्वी पर तेज गति से जीवन को वापस लाने में मदद कर सकते हैं। कम से कम अरबपति उद्यमी इलोन मस्क का तो ऐसा ही मानना है।


अंतरिक्ष यान और रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स के संस्थापक मस्क ने कहा कि कंपनी का अंतरग्रहीय यान अगले साल से पहले-पहले विमानों का परीक्षण शुरू कर देगा। मस्क ने एसएक्सएसडब्ल्यू सम्मेलन में कहा कि 'कुछ संभावना' है कि एक और अंधकार युग हो सकता है, खासकर अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभ्यता को वापस लाने के लिए कहीं-न-कहीं मानव सभ्यता की पर्याप्त जड़ें मौजूद रहें और संभवत: अंधकार युग की अवधि को भी कम कर पाए।

मस्क ने कहा कि मेरे ख्याल से चन्द्रमा और मंगल पर बने केंद्र बेहद महत्वपूर्ण हैं, जो संभवत: धरती पर फिर से जीवन लाने में मदद करेंगे। स्पेसएक्स ने पिछले महीने विश्व के सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'फाल्कन हैवी' का प्रक्षेपण किया था। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

अगला लेख