गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (16:30 IST)

अफगानिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत

Terrorist Attack | अफगानिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के कुंडुज प्रांत के चेहल कप्पा में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के कम से कम 13 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात चेहेल कप्पा नाका पर अचानक हमला कर दिया जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 13 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
इस सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में और अफगानिस्तान और तालिबान की राजनीतिक शाखा के बीच बातचीत शुरू होने के बाद भी अफगान बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
घाटी में मौसम में हुए सुधार के बावजूद श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित