dharma sangrah

पाक में हिन्दू व्यापारी और बेटे की गोली मारकर हत्या

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (14:23 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लूटपाट का विरोध करने पर एक हिन्दू कारोबारी तथा उसके बेटे का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने रिपोर्ट दी है कि घटना प्रांत के हब जिले के गडानी इलाके में शनिवार को हुई।
 
 
पुलिस ने बताया कि जयपाल दास और उसके बेटे गिरीश नाथ ने शनिवार को एक सीमेंट फैक्टरी के पास लूटपाट की कोशिश का विरोध किया था जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस ने चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस बीच लसबेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद हाशिम ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार धनीश कुमार के साथ हिन्दू समुदाय से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।
 
हाशिम ने कहा कि एक जांच दल को अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और वे जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के रिहायशी इलाकों में सुरक्षा के कड़े उपाए किए गए हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख