Hanuman Chalisa
✕

यूएई प्र‍िंसेस मंदिर पहुंची तो हुईं ट्रोल, उन्‍हें कह दिया काफि‍र!

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (18:12 IST)
संयुक्‍त अरब अम‍ीरात की प्र‍िंसेस हिंद अल कासिमी अक्‍सर सोशल मीड‍िया में चर्चा में रहती हैं। वे भारत में मुसलमानों के कथित उत्‍पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठाती हैं, लेक‍ि‍न इस बार वे खुद ही मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।

राजकुमारी ने बुधवार को चेन्‍नै के गोल्‍डेन टेंपल के दर्शन-पूजन करने का एक पुराना वीडियो शेयर क‍ि‍या है। वीड‍ियो डालने के बाद मुस्लिम कट्टरपंथी उन्‍हें 'काफिर' कह कर ट्रोल करने लगे। हालांक‍ि प्र‍िसेंस ने भी इस ट्रोलिंग का जवाब द‍िया है।

प्रिसेंस हिंद अल कासिमी ने कहा,
मैंने मुस्लिम होने के बाद भी पूजा की और मुझे मंदिर के अंदर अद्भुत ऊर्जा का अहसास हुआ। मैंने भारत में पुड्डुचेरी के पहाड़ों को देखा। मैं खेतों में गई। मैंने साड़ी और बिंदी खरीदा। मैंने गोल्‍डेन टेंपल की यात्रा की। केले के पत्‍ते पर खाना खाया। राजकुमारी ने बताया कि पूरा मंदिर सोने से बना हुआ था। मैं मुस्लिम हूं लेकिन लोगों के साथ प्रार्थना को साझा करने के लिए गई थी। मंदिर में मैंने लक्ष्‍मी, श‍िव, हनुमान के दर्शन किए। उन पर जल अर्पित किया। लोगों को अविश्‍वसनीय भारत को देखना चाहिए।

इसके बाद प्र‍िंसेस हिंद अल कासिमी के इस वीडियो पर बवाल शुरू हो गया। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मंदिर में पूजा करने को 'हराम' बताकर पर उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर प्रिसेंस ने लिखा,

'यह हराम तब होता जब मैं अपने खुदा के अलावा किसी और ईश्‍वर की इबादत की होती। मैं अपने खुदा की इबादत करती हूं और वे अपने खुदा की। मैं मंदिर के वास्‍तुकला से बेहद प्रभावित हुई और सोने के मंदिर के ढांचे ने मन को मोह लिया। मैंने नए दोस्‍तों से मुलाकात की और उनके साथ खाना खाया। उनसे संस्‍कृति और धर्म पर बात की। इसमें गलत क्‍या है?'

बता दें क‍ि प्र‍िंसेस अक्‍सर क‍िसी न क‍ि‍सी वजह से सुर्खि‍यों में रहती हैं। हाल ही में वे गाय को लेकर चर्चा में आई थी। उन्‍होंने ट्व‍िटर पर ल‍िखा था क‍ि भारत में लोग इंसानों से ज्‍यादा गाय का ध्‍यान रखते हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख