ganesh chaturthi

Howdy Modi से पहले से हुई 24 घंटे में 10 इंच बारिश, आपातकाल लगाया

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (09:51 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने वाले हैं। लेकिन इस आयोजन से पहले ह्यूस्टन में एक ऊष्णकटिबंधीय तूफान ने भारी कहर बरपा दिया है। यहां 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 इंच बारिश हुई है। मोदी शुक्रवार देर रात भारत से अमेरिका के 7 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं।
 
ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘हाउडी मोदी’ में कुछ घोषणा करने के संकेत दिए
24 घंटे में रिकॉर्ड 10 इंच : नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार ह्यूस्टन में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 इंच तथा यहां से 128 किमी दूर जेफरसन काउंटी में 72 घंटों में 40 इंच बारिश हुई है तथा यहां बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इमरजेंसी घोषित कर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है तथा लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। दक्षिण पूर्वी टेक्सास की 13 काउंटी में भी आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। वहां के गवर्नर ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: इमरान को लगेगा एक और झटका, हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप
आयोजकों के हौसले बुलंद : इन बाधाओं के बावजूद 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के आयोजकों के हौसले बुलंद हैं। वे इसे लेकर अच्छी-खासी तैयारी में हैं तथा वे इस कार्यक्रम को यादगार बनाना चाहते हैं ताकि आने वाले सभी लोग इसे जीवनभर अपनी यादों में संजोकर रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1,500 से अधिक स्वयंसेवी दिन-रात काम कर रहे है। यह कार्यक्रम एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होगा।
 
शानदार होगा कार्यक्रम :  एक स्वयंसेवक अचलेश अमर ने कहा कि रविवार को 'हाउडी मोदी' शानदार कार्यक्रम होगा और यह कार्यक्रम परिवार के जश्न की तरह होगा। स्वप्न धैर्यवान (अध्यक्ष, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉर्म्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन) ने कहा कि ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर की नवंबर 2018 में की गई भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में काफी मजबूती आई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि मोदी की ह्यूस्टन की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आएगी।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख