dharma sangrah
✕

सावधान, ठंड के बाद अब खूब तपेगी धरती, टूट सकता है 150 साल का रिकॉर्ड...

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (14:43 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2014 से 2023 तक का दशक 150 सालों के रिकॉर्ड में सबसे गर्म रह सकता है। साथ ही ऐसी आशंका जताई गई है कि अगले 5 सालों के लिए धरती की सतह का वैश्विक औसत तापमान औद्योगिकीकरण से पूर्व के तापमान स्तरों से 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा।

ब्रिटेन के मौसम विभाग की ओर से जारी इन आंकड़ों में विभिन्न स्रोतों के डेटा शामिल हैं। इसमें 2018 के लिए अस्थाई आंकड़ों का ताजा प्रकाशन भी शामिल है। सालाना वैश्विक औसत तापमान के रिकॉर्ड 1850 के समय से उपलब्ध हैं।

ब्रिटेन मौसम विभाग के दीर्घकालिक अनुमान के प्रमुख एडम स्केफ ने बताया कि 2015 पहला साल था जब वैश्विक सालाना औसत तापमान औद्योगिकीकरण से पूर्व के तापमान स्तर से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया था और बाद के तीनों साल में तापमान इसी स्तर के करीब रहा। स्केफ ने बताया कि वैश्विक औसत तापमान के अब से लेकर 2023 के बीच बढ़े हुए रहने का अनुमान है, जो संभवत: 2014 से इस दशक को 150 सालों के रिकॉर्ड में सबसे गर्म दशक बना सकता है।

पिछले साल को विश्वभर में चौथे सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किया गया था। उससे पहले 2015, 2016 और 2017, 169 सालों के रिकॉर्ड में 3 सबसे गर्म वर्ष रहे। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव सतह के तापमान तक सीमित नहीं हैं। जलवायु तंत्र का गर्म होना जलवायु के कई सूचकों में नजर आता है, जो जमीन, वातावरण, महासागर या बर्फ की परतों में हो रहे वैश्विक बदलावों की तस्वीर पेश करते हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख