Daily Horoscope
✕

देश में तेज हो रही है फ्लेम क्रांति, मोदी ने पेट्रोटेक 2019 का किया उद्‍घाटन

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (14:12 IST)
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत तेजी से सबके लिए ऊर्जा की तरफ बढ़ रहा है और देश में ब्लू फ्लेम क्रांति गति पकड़ रही है।
 
मोदी ने यहां पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी पर आयोजित 13वें सम्मेलन 'पेट्रोटेक 2019' का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऊर्जा आर्थिक विकास का महत्त्वपूर्ण आधार है।

इसके माध्यम से गरीब भी विकास में भागीदार हो सकते हैं। हम ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं जहां सबके लिए ऊर्जा उपलब्ध होगी। भारत इस दिशा में नेतृत्व कर रहा है और दुनिया के अन्य देश हमारे अनुभव से सीख सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वे ऊर्जा न्याय में यकीन रखते हैं। ऊर्जा तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों के परिणाम भी दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा  कि देश के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है और इस साल के अंत तक हर घर तक पहुंच जाएगी।
 
बड़े पैमाने पर एलईडी बल्बों के इस्तेमाल से लोगों के बिजली बिल में सालाना कुल 17 हजार करोड़ रुपए की बचत हो रही है। उज्ज्वला योजना के तहत 6  करोड़ 40 लाख परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। ब्लू फ्लेम क्रांति गति पकड़ रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में 55 प्रतिशत परिवारों के पास रसोई गैस कनेक्शन था, जो अब बढ़कर 90 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जल्द ही इसके शत-प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है।
 
सम्मेलन में मौजूद पेट्रोलियम उत्पादक देशों को एक तरह से लक्षित करते हुए उन्होंने कहा कि तेल एवं गैस व्यापार की वस्तुएं मात्र नहीं हैं। ये लोगों की रोजमर्रा की जरूरत हैं। चाहे रसोई में खाना पकाना हो या विमान की उड़ान, सबके लिए ईंधन की जरूरत है। हमें तर्कसंगत मूल्य की ओर बढ़ना होगा। तेल एवं गैस दोनों के लिए ही पारदर्शी एवं लोचपूर्ण बाजार तैयार करना होगा।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख