Daily Horoscope
✕

टेक्नोलॉजी का कमाल, 'हाथ की नसों' से पलक झपकते ही होगी इंसान की पहचान

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (13:16 IST)
नई दिल्ली। मेलुक्स (Melux) नामक चीनी कंपनी ने दावा किया है कि अब इंसान की पहचान मात्र 0.3 सेकंड में या कहें कि पलक झपकते ही हो सकेगी। सबसे खास बात तो यह कि पहचान के लिए चेहरे की जरूरत नहीं होगी बल्कि हाथ की नसों से ही यह काम किया जा सकेगा।

मेलुक्स ने दावा किया है कि उसने ऐसी तकनीक विकसित की है जो फेस रिकग्निशन से लाख गुना ज्यादा सटीक है। कंपनी ने इसे एयरवेव नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि हमारे चेहरे पर 80 से 280 फीचर पॉइंट्स  हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सेस करती है। हालांकि आज की ज्यादातर कंपनियां फेस रिकग्निशन टेक्निक को ही ज्यादा सटीक और भरोसेमंद मानती हैं।

Odditycentral.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मेलुक्स की तकनीक सिर्फ 0.3 सेकंड में हाथों के लाखों माइक्रो-फीचर पॉइंट्स को एक्सेस कर लेती है। अल्ट्रा-एक्यूरेट ऑथेंटिकेशन और रियल टाइम ऑथराइजेशन के लिए स्कैनर पर हाथ स्वाइप करते ही इन्हें स्कैन कर लिया जाता है।

चीन या अन्य देशों में ज्यादातर जगहों पर चेहरे की पहचान के लिए क्यूआर कोड और पासवर्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेलुक्स का दावा है ऐसे मामलों में साइबर सुरक्षा की निजता पर सवाल भी उठ रहे हैं, लेकिन एयरवेव इनसे बेहतर और सुरक्षित है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख