ramcharitmanas

हमास ने 3 फिलीस्तीनी नागरिकों को फांसी दी

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (12:24 IST)
गाजा। हमास ने अपने शीर्ष नेता माजेन फुकाहा की हत्या के जुर्म में 3 फिलीस्तीनी नागरिकों को फांसी की सजा दी है।
 
हमास ने गुरुवार एक बयान जारी करके बताया कि 3 लोगों को फुकाहा की हत्या के मामले में फांसी की सजा दी गई है। उनमें से एक व्यक्ति ने स्वीकार किया उसने फुकाहा को सिर और सीने में गोली मारी थी जबकि 2 अन्य उनकी हत्या में अप्रत्यक्ष तौर पर शामिल थे। 
 
हमास नेता की मार्च के आखिर में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
हमास की अदालत ने तीनों आरोपियों को इसराइल की सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर फुकाहा की हत्या की साजिश रचने का दोषी करार दिया। उसने तीनों आरोपियों को मृत्युदंड सुनाया।
 
गाजा के मानवाधिकार संगठनों ने हालांकि अदालत के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि मौत की सजा सुनाए जाने से पहले फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की अनुमति लिए जाने की जरूरत होती है। माना जा रहा है कि अब्बास की फतह पार्टी और हमास के बीच आंतरिक मतभेद के कारण हमास की अदालत ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बगैर यह फैसला सुना दिया। (वार्ता)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख