biodatamaker
✕

पाकिस्तान का दोगलापन, मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद दिखाई दिया इमरान के मंत्री के साथ

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (00:21 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा आतंकवाद पर अपने देश का रुख व्यक्त किए जाने के कुछ घंटे बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के एक मंत्री ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में 26/11 हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया।
 
 
खबरों के मुताबिक धार्मिक मामलों और अंतरधार्मिक सौहार्द मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी को एक कार्यक्रम में सईद के साथ बैठे देखा गया, जहां रविवार को दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल द्वारा आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन को उसने संबोधित किया।
 
कार्यक्रम में एक बैनर पर लिखा था कि सम्मेलन 'पाकिस्तान की रक्षा' के लिए है और इसमें 'कश्मीर' और 'भारत से खतरों' शब्द का भी उल्लेख था। दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल 40 से अधिक पाकिस्तानी राजनीतिक और धार्मिक पार्टियों का गठबंधन है, जो संरक्षणवादी नीतियों की वकालत करते हैं।
 
इस कार्यक्रम में हाफिज सईद के साथ कादरी की मौजूदगी भारत के इस रुख की पुष्टि करती है कि अगस्त में प्रधानमंत्री इमरान खान के कामकाज संभालने के बाद भी आतंकवाद को लेकर इस्लामाबाद के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को अपने भाषण में कहा था कि राजकीय नीति के औजार के तौर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की प्रतिबद्धता में रत्तीभर भी बदलाव नहीं हुआ है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख