dharma sangrah

हाफिज सईद आतंकी है, मुकदमा चलाए पाक: अमेरिका

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (13:44 IST)
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी के इस बयान पर कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता, अमेरिका ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय अनुसार पाकिस्तान को साफ शब्दों में बता दिया गया है कि हाफिज सईद एक आतंकवादी है और उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
 
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि सईद के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हीथर ने कहा कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने के कारण वह लक्षित प्रतिबंधों के लिए यूएनएससी 1267, अलकायदा प्रतिबंध समिति' की सूची में शामिल है। हम उसे एक आतंकवादी और एक विदेशी आतंकवादी संगठन का हिस्सा मानते हैं। वह 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है।


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने हाफिज सईद को 'साहिब' कहा था। अब्बासी ने मंगलवार को जियो टीवी को दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान हाफिज सईद को 'साहिब' कहा था।
 
पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र 'डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नौअर्ट ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "हम उसे आतंकवादी मानते हैं, जो विदेशी आतंकवादी संगठन का एक हिस्सा है। हमें पूरा विश्वास है कि 2008 के मुंबई हमलों में जिनमें अमेरिकी लोगों समेत कई लोग मारे गए थे वह उस हमले का मास्टरमाइंड था।
 
सुश्री नौअर्ट ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान की सरकार के सामने अपनी बात बहुत स्पष्ट रूप से रख दी है। हमारा मानना है कि हाफिज सईद के खिलाफ कानून के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख