biodatamaker

पाकिस्तान का धर्मगुरु है भारत का मोस्टवांटेड

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (14:25 IST)
इस्लामाबाद। भारत का मोस्टवांटेड आतंकवादी और जमात उद दावा सरगना हाफिज मोहम्मद सईद पाकिस्तान के लिए धर्मगुरु है। पाकिस्तान ने एक बार फिर हाफिज की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
 
हाफिज सईद के ही संगठन जमात उद दावा के एक नेता आमिर हमजा ने जमात उद दावा पर लिखी अपनी पुस्तक 'जेयूडी रोल अगेंस्ट टेररिज्म' में जो लिखा है उससे यही साबित होता है कि पाकिस्तान में सत्ता और शीर्ष पदों पर बैठे लोग किस तरह हाफिज सईद का समर्थन करते हैं। 
 
हमजा ने अपनी पुस्तक के हवाले से बताया है कि किस तरह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जांजुआ ने भी हाफिज की तारीफ की है। लाहौर के एक होटल में इस पुस्तक का विमोचन करते हुए आमिर हमजा ने कहा कि हमारे नेता हाफिज सईद पाकिस्तान के इकलौते धार्मिक गुरू हैं, जिन्होंने देश के अंदर और बाहर आतंकवाद की आलोचना की है।
 
हमजा ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के कार्यों की तारीफ़ करते हुए कहा कि जमात आतंकवाद के खिलाफ काम करता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई राजनेताओं ने पत्र लिखकर हाफिज के काम की तारीफ भी की है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख