biodatamaker
✕

एच-1बी वीजा शुल्क का उपयोग औद्योगिक प्रशिक्षण में किया जाएगा

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (18:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका एच-1बी वीजा शुल्क से सृजित कोष का उपयोग अमेरिकियों में कौशल की कमी को पूरा करने में करेगा। वह इस राशि का उपयोग अपनी महत्वाकांक्षी व्यावहारिक औद्योगिक प्रशिक्षण (एप्रेन्टिस) कार्यक्रम के वित्तपोषण में करेगा। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस ने यह कहा।
 
एच-1बी वीजा कार्यक्रम नियोक्ताओं को अस्थायी आधार पर कुशल विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। भारतीय आईटी पेशेवरों में एच-1बी वीजा की मांग सर्वाधिक है। रॉस ने बुधवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन ने 'इंडस्ट्री-रिकोग्नाइज्ड एप्रेन्टिसशिप सिस्टम' शुरू किया है। इसका मकसद नियोक्ता की अगुवाई में औद्योगिक प्रशिक्षण को गति देना है।
 
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सार्वजनिक वित्तपोषण से यात्रा और पर्यटन उद्योग में 'एप्रेन्टिसशिप' कार्यक्रम शुरू करने में मदद मिल सकती है।
 
रॉस के अनुसार श्रम विभाग के पास 30 'एप्रेन्टिसशिप' अनुदान के लिए 10 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण उपलब्ध है। यह नए 'एप्रेन्टिसशिप मॉडल' के विकास और मौजूदा 'एप्रेन्टिसशिप' कार्यक्रमों का विस्तार को लेकर सार्वजनिक/निजी भागीदारी के लिए जाएगा।
 
अमेरिकी यात्रा और पर्यटन परामर्श बोर्ड को संबोधित करते हुए वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए वित्तपोषण एच-1बी वीजा कार्यक्रम के तहत विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के एवज में कंपनियों के शुल्क से होगा। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख