1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. gunmen kidnapped 140 school students in nigeria

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल को बनाया निशाना, 140 छात्रों को किया अगवा

nigeria
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर बड़ी संख्या में बच्चों का अपहरण किया गया है। यहां बंदूकधारियों ने एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 140 छात्रों को अगवा कर लिया।

इस बात की जानकारी स्कूल के एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। देश में पहले भी कई बार स्कूली छात्रों को निशाना बनाया गया है और फिरौती के लिए आए दिन उनका अपहरण होता है।

ये आपराधिक समूह आमतौर पर हथियारों के साथ आते हैं और गांवों को भी निशाना बनाते हैं। ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा उत्तर-पश्चिमी और सेंट्रल नाइजीरिया में देखने को मिलती हैं।
अगला लेख
इंडोनेशिया में Delta variant का कहर, ऑक्सीजन की कमी से मरीज तोड़ रहे हैं दम