manglik dosh calculator
✕

गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार शनिवार को, पुतिन नहीं होंगे शामिल

Updated: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (23:32 IST)
मॉस्को। सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन या कोई अन्य शीर्ष अंतरराष्ट्रीय नेता अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगा। पुतिन ने गुरुवार को गोर्बाचेव के ताबूत पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। यदि क्रेमलिन गोर्बाचेव के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा करता तो पुतिन का आधिकारिक समारोह में शामिल न होना अजीब लगता।
 
अंतिम संस्कार में पुतिन के शामिल नहीं होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम पहले से तय हैं। गोर्बाचेव का मंगलवार को निधन हो गया था। वे 91 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को मॉस्को के नोवोडदेविची कब्रिस्तान में उनकी पत्नी रायसा के ताबूत के पास दफनाया जाएगा।
 
यदि क्रेमलिन गोर्बाचेव के लिए राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा करता तो पुतिन का आधिकारिक समारोह में शामिल न होना अजीब लगता। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने पर क्रेमलिन को विदेशी नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजना पड़ता, लेकिन यूक्रेन से संघर्ष और पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच वह ऐसा संभवत: नहीं करना चाहता।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख