Hanuman Chalisa
✕

गुमराह करने वाली फर्जी न्यूज साइटों को गूगल की चेतावनी

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (20:56 IST)
न्यूयॉर्क। ऑनलाइन पर फर्जी सामग्री की बढ़ती घटनाओं के बीच गूगल ने ऐसी समाचार साइटों को आगाह किया है। गूगल ने कहा कि अपने स्वामित्व, प्रमुख उद्देश्य, देश की जानकारी छिपाने वाली तथा प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली साइटों को वह अपने न्यूज इंडेक्स से हटा देगी।


इस बारे में जारी नए दिशा-निर्देशों में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वह दुनिया की सभी खबरों को संगठित करना चाहती है और उसे पाठकों को उपलब्ध कराना चाहती है। कंपनी ने कहा कि उसका मकसद उपयोगी तथा समय पर समाचार सूचनाएं पाने के इच्छुक लोगों को बेहतर सर्वश्रेष्ठ अनुभव उपलब्ध कराना है। गूगल ने गूगल न्यूज पर शामिल साइटों को अपने स्वामित्व तथा प्राथमिक मकसद के बारे में सूचनाओं को छिपाना नहीं चाहिए और न ही प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली जानकारी देनी चाहिए।

गूगल ने कहा कि मूल रिपोर्टिंग तथा स्पष्टता गूगल न्यूज इंडेक्स में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। इसके अलावा वेबसाइटों द्वारा समाचार छापते वक्त डेटलाइन और बाइलाइन भी दी जानी चाहिए। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि न्यूज पेज पर विज्ञापन और अन्य पेड प्रचार सामग्रियां आपकी सामग्री से अधिक नहीं हो सकते। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख