dharma sangrah
✕

Google, Facebook जैसी ऑनलाइन कंपनियों पर डिजिटल टैक्स की तैयारी

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (14:17 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गज ऑनलाइन कंपनियों पर नया कर लगाने की योजना की घोषणा की। सरकार का कहना है कि ये ऑनलाइन कंपनियां हमारे देश में काफी पैसा कमाती हैं, लेकिन बहुत कम कर देती हैं।
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न ने कहा कि आय और कर के बीच बड़ा अंतर है, जिससे कम करने की जरूरत है। हमारी मौजूदा कर व्यवस्था इस तरह से उचित नहीं है कि वो व्यक्तिगत करदाताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अलग-अलग व्यवहार कर सके। जो कि ठीक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डिजिटल सेवा कर के तहत बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों को न्यूजीलैंड में अपनी कमाई का लगभग 2 से 3 प्रतिशत कर के रूप में देना होगा। ये कर दरें अन्य देशों के अनुरूप है।
 
राजस्व मंत्री स्टुअर्ट नैश ने कहा कि विदेशी ऑनलाइन कंपनियों को स्थानीय कंपनियों पर प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिला हुआ है। स्थानीय कंपनियां काफी मात्रा में कर का भुगतान करती हैं। उन्होंने कहा कि नया कर अगले साल से लागू होगा।
 
न्यूजीलैंड सरकार का अनुमान है कि बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियां हर साल देश में करीब 2.7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (1.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का कारोबार करती हैं और नए कर से सरकार को सालाना 8 करोड़ न्यूजीलैंड डॉलर (5.5 करोड़ डॉलर) एकत्र होंगे। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख