suvichar

गूगल आपकी हर गतिविधि पर रखता है खुफिया नजर

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (23:37 IST)
सैन फ्रांसिस्को। आप चाहें या न चाहें लेकिन दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल आपकी हर गतिविधि पर नजर रखती है। आप कहां जाते हैं वह इसका पूरा रिकॉर्ड रखती है। समाचार एजेंसी एसोसिएडेट प्रेस (एपी) की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई।
 
 
जांच में पता चला है कि एंड्रॉयड और आईफोन में गूगल की कई ऐसी सेवाएं हैं, जो पर्सनल सेटिंग्स का इस्तेमाल करने के बावजूद आपकी भू-स्थिति को रिकॉर्ड में रखती हैं। प्रिंसटन में कम्प्यूटर विज्ञान शोधकर्ताओं ने एपी के अनुरोध पर इन निष्कर्षों की पुष्टि की।
 
अधिकांश मामलों में गूगल आपकी स्थिति से जुड़ी जानकारी का उपयोग करने के लिए पहले मंजूरी मांगता है। गूगल मैप जैसे एप को यदि आप नेविगेशन (पथ-प्रदर्शन) के लिए इस्तेमाल करते हैं तो वह आपकी लोकेशन मांगता है। यदि आप इसकी इजाजत दे देते हैं तो गूगल मैप आपको टाइमलाइन में हिस्ट्री दिखाने लगता है।

इस तरह आपकी हर पल-पल की स्थिति के बारे में जानकारी होना आपकी निजता के लिए जोखिम है इसलिए कंपनी ने उपस्थिति का पूरा ब्योरा उपलब्ध होने को 'बंद' करने का विकल्प दिया है।
 
गूगल का कहना है कि आप अपनी उपस्थिति के ब्योरे की उपलब्धता को कभी भी बंद कर सकते हैं जिससे लोकेशन स्टोर होना बंद हो जाएगी। आप जहां-जहां जाएंगे उसकी जानकारी स्टोर नहीं होगी। हालांकि यह सच नहीं है। लोकेशन हिस्ट्री बंद करने के बावजूद कुछ गूगल एप बिना आपकी मंजूरी के स्वत: आपकी लोकेशन से जुड़े आंकड़े संग्रहीत कर लेते हैं।
 
उदाहरण के लिए जब आप मैप खोलते हैं तो गूगल जहां पर आप हैं, उस स्थान का स्नैपशॉट संग्रहीत कर लेता है। इसी प्रकार एंड्रॉयड फोन में मौसम की जानकारी देने वाली सेवा भी आपकी लोकेशन स्टोर कर लेती है। इसके अलावा 'चॉकलेट चिप कुकीज' या किड्स साइंस किट्स' जैसे कुछ सर्च भी हैं, जो आपके अक्षांश और देशांतर को इंगित करते हैं और आपके गूगल एकाउंट में सुरक्षित रखते हैं, हालांकि इन सर्च को लोकेशन से कोई लेना-देना नहीं है।
 
यह समस्या 2 अरब एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं और दुनियाभर के लाखों आईफोन उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करती है, जो सर्च या मैप के लिए गूगल पर भरोसा करते हैं। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख