sundarkand
✕

जर्मनी में सियासी संकट, चुनाव चाहती है आधी आबादी

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (10:04 IST)
बर्लिन। जर्मनी में नई सरकार के गठन के लिए गठबंधन को लेकर चल रही वार्ता टूट जाने के बाद देश की आधी आबादी फिर से चुनाव कराने के पक्ष में है जिससे देश में एक बार फिर सियासी संकट गहराता दिख रहा है।
 
आईएनएसए की ओर से बिल्ड डेली अखबार के लिए किए सर्वे के मुताबिक 49.9 प्रतिशत लोग फिर से चुनाव कराने के पक्ष में हैं। 48.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेटिक (एसपीडी) सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने से इन्कार करके सही किया है जबकि 18 प्रतिशत गठबंधन के पक्ष में है।
 
सर्वे में बताया गया कि गठबंधन के लिए की जाने वाली वार्ता की विफलता के लिए 28 प्रतिशत लोगों ने एफडीपी के नेता क्रिश्चियन लिंडनर को जिम्मेदार ठहराया जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने चांसलर एंजेला मर्केल को तथा 13 फीसदी लोगों ने ग्रीन्स के नात सेम ओजडेमियर को जिम्मेदार ठहराया है।
 
सर्वे में दस में से चार लोगों ने कहा कि अगर चुनाव कराये गये तो सुश्री मर्केल फिर से चांसलर बनेंगी जबकि 24 प्रतिशत ने क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स को बताया।
 
मर्केल की पार्टी गठबंधन सीडीयू/सीएसयू ने इसी साल सितंबर में हुए चुनावों में सबसे अधिक वोट हासिल किए थे लेकिन बहुमत नहीं मिला था। सरकार बनाने लिए गठबंधन के लिए लंबी बातचीत बेनतीजा रही। सुश्री मर्केल ने हालांकि कहा कि उन्हें गठबंधन को लेकर बातचीत टूट जाने का दुख है। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख