Hanuman Chalisa
✕

जर्मन कैथलिक चर्च ने यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मांगी माफी, अपराधियों को मिले सजा

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (10:38 IST)
फुल्डा (जर्मनी)। जर्मनी की कैथलिक चर्च ने पादरियों द्वारा यौन उत्पीड़न के हजारों पीड़ितों के लिए माफी मांगी। साथ ही संस्थान के शीर्ष कार्डिनल ने अपराधियों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा करने की बात कही।


कार्डिनल राइनहार्ड मार्क्स ने कहा कि वे भरोसे को चकनाचूर करने वाले दशकों के उत्पीड़न और इतने लोगों द्वारा इनकी अब तक की गई अनदेखी पर शर्मिंदा हैं। जर्मन बिशप्स कॉन्‍फ्रेंस के प्रमुख ने यह शर्मिंदगी तब जाहिर की जब संस्था ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें बताया गया है कि जर्मनी में 1946 और 2014 के बीच करीब 3,700 नाबालिगों, जिनमें ज्यादातर लड़के थे, का यौन उत्पीड़न किया गया।

रिपोर्ट लिखने वाले शख्स ने कहा कि यह आंकड़ा तो पूरे आंकड़े का एक हिस्सा भर है। मैनहेम मनोवैज्ञानिक संस्थान के प्रोफेसर हेराल्ड ड्रेसिंग ने कहा कि कैथलिक चर्च में यौन दुर्व्यवहार एक सतत समस्या है और कोई ऐतिहासिक समस्या नहीं है। प्रोफेसर ने बिशप्स कॉन्‍फ्रेंस की ओर से कराए गए शोध में समन्वय का काम किया था। (वार्ता)

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख