suvichar

रेवाड़ी गैंगरेप मामले में सेना के जवान समेत 3 और लोग गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (10:24 IST)
चंडीगढ़। रेवाड़ी जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार मामले की तफ्तीश कर रहे हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल ने मंगलवार को सेना के एक जवान समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर मुख्य आरोपियों की मदद करने और मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचित नहीं करने का इल्जाम है।


पुलिस ने कहा कि एसआईटी ने ओडिशा से सेना के जवान नवीन उर्फ निक्कू को पकड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को महेंद्रगढ़ नि़वासी अभिषेक और राजस्थान के रहने वाले मंजीत को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

अभिषेक और मंजीत पर मुख्य आरोपी मनीष और पंकज को शरण देने, खाना देने, आर्थिक मदद करने के अलावा बाइक देने का आरोप है। मुख्य आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि नवीन सरकारी कर्मचारी है और उस जगह मौजूद था जहां पर घटना हुई थी।

यह जानने के बावजूद उसने पुलिस को खबर नहीं दी। उन्होंने बताया कि नवीन इस साल बल में शामिल हुआ था और ओडिशा में उसका प्रशिक्षण चल रहा है। पुलिस ने कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए अन्य मुख्य आरोपी निशू की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद महेंद्रगढ़ की एक अदालत ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को रेवाड़ी से सटे महेंद्रगढ़ जिले के कनीना नगर के एक बस स्टॉप से युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। (भाषा)

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख