biodatamaker
✕

अदालत ने 'गैंगरेप' को बताया सहमति से हुआ ग्रुपसेक्स, मच गया बवाल

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (14:33 IST)
स्पेन में 18 साल की एक लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप और उसका वीडियो बनाने के मामले में अदालत ने 26 अप्रैल को 5 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले को लेकर इन दिनों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
क्या है मामला: दरअसल, कोर्ट ने इन्हें गैंगरेप का आरोपी न मानकर यौन उत्पीड़न का दोषी माना है। सभी 5 लोगों को 9 साल की सज़ा सुनाई गई है। उल्लेखनीय है कि अभी भी स्पेन में यौन अपराध या उत्पीड़न को अधिक गंभीर अपराध नहीं माना जाता है। 
 
एक लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि घटना के दिन उसे कार में लिफ्ट ऑफर दिया गया था। कार में 5 लड़के बैठे थे, जिनकी उम्र करीब 20 साल रही होगी। लेकिन, कार में बैठाने के बजाय उन्होंने लड़की को दीवार की तरफ धक्का दे दिया। चुप रहने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। उन लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। भागने से पहले वो लड़की का फोन भी ले गए।
 
वॉशिगटन पोस्ट के मुताबिक ये घटना साल 2016 में 'बुल फेस्टिवल' के दौरान हुई थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी कि 5 लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया।   
 
जानें कोर्ट का फैसला: लेकिन, 26 अप्रैल को हुई आखिरी सुनवाई में कोर्ट ने इसे गैंगरेप की घटना मानने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसे आपसी सहमति से किए गए ग्रुप सेक्स के दौरान हुआ यौन उत्पीड़न मानते हुए उन्हें बरी कर दिया।  कोर्ट ने सभी 5 लडकों को गैंगरेप के आरोप से बरी कर दिया। 
 
कोर्ट ने इन्हें सिर्फ यौन उत्पीड़न का दोषी माना और सभी को 9 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा ये अभियुक्त लड़की को 8-8 लाख रुपये भी देंगे। कोर्ट के फैसले से स्पेन के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने को लेकर मैड्रिड, बार्सिलोना समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

अगला लेख