Hanuman Chalisa

पहली बार हमारी आकाशगंगा के बाहर ग्रहों की खोज हुई

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (20:31 IST)
वॉशिंगटन। खगोलविदों ने नासा की चंद्र एक्सरे वेधशाला से प्राप्त डेटा के इस्तेमाल के जरिए पहली बार हमारी आकाशगंगा मिल्की वे से बाहर ग्रहों की खोज की है। अमेरिका के ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक्स्ट्रागैलेटिक आकाशगंगाओं में वस्तुओं का पता लगाने के लिए माइक्रोलेंसिंग का इस्तेमाल किया।


माइक्रोलेंसिंग एक खगोलीय चीज है, जिसका इस्तेमाल ग्रहों का पता लगाने के लिए किया जाता है। प्रोफेसर शिन्यू दाई और शोधार्थी एदुआर्डो ने नासा के चंद्र एक्सरे वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के जरिए यह खोज की। दाई ने कहा, हम इस खोज को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह पहला मौका है, जब किसी ने हमारी आकाशगंगा से परे ग्रहों की खोज की है। ‘द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स’ में इसके प्रकाशन तक अन्य आकाशगंगाओं में ग्रहों की उपस्थिति के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एदुआर्डो ने बताया कि यह आकाशगंगा 3.8 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। (भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

MSP पर रिकॉर्ड खरीद से UP के किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ, अनाज की खरीद में बना कीर्तिमान

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

सोनम, सिया के बाद अब समि‍ता! इश्क में अंधी महिला अधिकारी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराया पति का कत्ल

अगला लेख