ramcharitmanas
✕

ब्यूनस आयर्स में जी 20 शिखर सम्मेलन शुरू, गहरे मतभेद भी उभरकर सामने आए

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (00:34 IST)
ब्यूनस आयर्स। अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपतियों की भागीदारी के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन यहां शुक्रवार को शुरू हुआ, लेकिन इस संगठन के 10 साल के इतिहास में इस बार गहरे मतभेद उभरकर सामने आए हैं। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्यूनस आयर्स में हैं।
 
 
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मोरिसियो माकरी ने ब्यूनस आयर्स में 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें सऊदी अरब के विवादों में घिरे शहजादे मोहम्मद बिन सलमान भी भाग ले रहे हैं। शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के लिए नेताओं के बैठने के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी शहजादे बिन सलमान ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने कहा कि वे सम्मेलन से इतर शहजादे के साथ मुलाकात में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मुद्दा उठाएंगे। पुतिन शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर परोक्ष हमला करते हुए प्रतिबंधों और व्यापार संरक्षणवाद के इस्तेमाल को लेकर उनकी निंदा की।
 
इससे पहले बृहस्पतिवार को ट्रंप ने पुतिन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक रद्द कर दी थी। गौरतलब है कि यूक्रेन के साथ रूसी नौसेना की हाल ही में झड़प हुई थी। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

नवरात्र में योगी सरकार का बड़ा आयोजन, देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी गीत

अगला लेख