Daily Horoscope
✕

फ्रांस गिरजाघर हमला : घटना की वीडियो देखता चाहता है हमलावर का परिवार

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (21:41 IST)
स्फैक्स (ट्यूनीशिया)। फ्रांस के नीस गिरजाघर हमला मामले के संबंध में तीसरा संदिग्ध फ्रांसीसी पुलिस की हिरासत में है। वहीं संदिग्ध ट्यूनिशियाई हमलावर के परिवार वालों ने यह जानने के लिए वीडियो फुटेज देखने की मांग की है कि उस समय क्या हुआ था?

इस बीच, फ्रांस, इटली और ट्यूनीशिया के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि मुख्य संदिग्ध इब्राहिम ईसाओई का उद्देश्य क्या था और उसने इस हमले को अकेले अंजाम दिया अथवा यह कोई सोची-समझी साजिश थी।

अधिकारियों ने गिरजाघर पर हुए हमले को इस्लामिक आतंकवाद करार दिया है क्योंकि इसे फ्रांस के एक अखबार द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित किए जाने के बाद उपजे तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इब्राहिम पिछले महीने इटली होते हुए फ्रांस पहुंचा था

गिरजाघर में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी हमलावर इब्राहिम पुलिस की कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हुआ था और वह गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।

एक जांच अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नीस में इब्राहिम से मुलाकात करने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हमले से पहले वाली रात इब्राहिम से मिलने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति पहले ही पुलिस की हिरासत में था। ऐसे में अब तक इस मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि हमले से उनका संबंध स्पष्ट नहीं हो सका है।

पूर्व में ट्यूनीशिया के एक चरमपंथी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। ट्यूनीशिया एवं फ्रांस के अधिकारी इन दावों की जांच कर रहे हैं। इब्राहिम के पैतृक शहर स्फैक्स में उसके परिवार ने इसे चौंकाने वाला बताया और शांति की अपील की।

इब्राहिम की मां गामरा ने रोते हुए कहा, हम सच जानना चाहते हैं कि कैसे मेरे बेटे ने इस आतंकवादी हमले को अंजाम दिया? मैं यह देखना चाहती हूं कि निगरानी कैमरों में क्या दिखाई दे रहा है। मुझे अपना बेटा चाहिए, जीवित या मृत।
उसके पिता और भाई ने कहा कि अगर सच में इब्राहिम ने हमला किया है तो उसे न्याय का सामना करना चाहिए।उसके भाई विसेम ने कहा, हम मुसलमान हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ हैं और हम गरीब हैं। मुझे यह दिखाया जाए कि मेरे भाई ने हमला किया है और उसे आतंकवादी की तरह सजा दीजिए।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख