suvichar
✕

माली और बुर्किना की सीमा पर 20 से अधिक आतंकवादी मारे गए

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (07:53 IST)
दाकर। फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली और बुर्किना फासो की सीमा के निकट जंगली इलाके में छिपे 20 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। 
 
स्थानीय सुरक्षाबल ने एक बयान में बताया कि यह अभियान इसी महीने एक फ्रांसीसी सैनिक के मारे जाने के बाद चलाया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले किए गए, हालांकि आतंकवादी संगठन की पहचान नहीं हो पाई है। 
 
माली लगातार इस्लामिक आतंकवादी हिंसा से प्रभावित रहा है। 2013 में फ्रांस ने वहां पर बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। माली ने इस कारण से अपने देश में अगले 6 माह तक के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ा ली है। दक्षिणी पड़ोसी, बुर्किना फासो में हिंसा के कारण पिछले साल दर्जनों लोग मारे गए थे। 
 
बुर्किना के अधिकारियों का मानना ​​है कि एक स्थानीय व्यक्ति के नेतृत्व वाले अंसार अल-इस्लाम नामक यह आतंकवादी समूह फॉलेर्से वन का उपयोग अपने हमलों के अड्डे के रूप में कर रहा है। फ्रांस ने इस इलाके में इन आतंकवादियों से लड़ने के लिए 4 हजार सैनिकों की तैनाती की है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख