suvichar
✕

नक्सलियों के खिलाफ अब आरपार की जंग, डोभाल ने संभाली कमान

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (06:57 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित बुरकापाल में नक्सली हमले में 25 जवानों के शहीद होने के बाद अब बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी, लेकिन क्या इस पर भी विचार कर लिया गया है कि सत्ता, मीडिया, साहित्य और तमाम जगहों पर बैठे लाल आतंक के छद्म सहयोगियों पर किस तरह लगाम कसी जाएगी? क्या फिर से वे मानवाधिकार का राग नहीं अलापा जाएगा? 
 
दरअसल, सुकमा स्थित बुरकापाल में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवानों की शहादत के बाद सरकार ने नक्सलियों को उनके ही मांद में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला कर लिया है। इस संबंध में 2 मई को राज्य के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।
 
बस्तर संभाग के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा, 'नक्सलियों के खिलाफ पलटवार और नई रणनीति के लिए 2 मई को राजधानी रायपुर में आला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद होंगे।'
 
बताया जा रहा है कि नक्सलियों को चौतरफा घेरने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में नक्सल मामलों के सलाहकार विजय कुमार ने सुकमा और डीजी नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी ने बीजापुर में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के डीजी शरद कुमार की गोपनीय रिपोर्ट के बाद विजय कुमार को तीन दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ भेजा गया है। 
 
डीएम अवस्थी बस्तर में कैंप कर आईजी, डीआईजी और एसपी के साथ फोर्स का मनोबल बढ़ाकर सीधे अटैक करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बस्तर को विशेष कार्यबल का केंद्र बनाने पर भी आला अधिकारी रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं एसटीएफ की कमान केंद्रीय सुरक्षा बल को सौंपी जाएगी, जिसमें राज्य के आला अफसरों को शामिल किया जाएगा।
 
सुकमा और बीजापुर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के आला अधिकारियों की करीब दो घंटे तक चली बैठक में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के लिए नया ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन को तेज करने के लिए सड़क निर्माण में लगे जवानों को वापस बुला लिया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के आला अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन तेज करने के लिए सुरक्षा बलों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए सड़क का काम फिलहाल बंद किया गया है।  
 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख