ramcharitmanas
✕

ढहने की कगार पर बांध, तूफान के बाद अब बाढ़ का खतरा

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (11:44 IST)
सैन जुआन। प्यूर्टो रिको में तूफान मारिया के चलते आई हालिया आपदा के बीच एक बांध  में बारिश के पानी के कारण जलस्तर बढ़ जाने के बाद वहां रहने वाले 70,000 लोगों को  इलाका छोड़ने का आदेश दिया गया है।
 
तूफान के कारण समूचे कैरेबिया में मची तबाही के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 33  हो गई। सैन जुआन में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार को पश्चिमोत्तर द्वीप में गौजाटाका  नदी के तटीय इलाकों के पास रह रहे लोगों के लिए अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी  की और कहा कि वर्ष 1920 में बना बांध करीब-करीब ढहने के कगार पर है।
 
मौसम सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है। इसमें कहा  गया कि गौजाटाका नदी के आसपास के सभी इलाके तत्काल खाली करा दिए जाएं। वहां  रहने वाले लोगों का जीवन खतरे में है। इसके तुरंत बाद गवर्नर रिकार्डो रोसेलो ने इलाके में  रह रहे 70,000 लोगों के लिए इलाका खाली करने का आदेश जारी किया।
 
बुधवार सुबह द्वीप पर तूफान मारिया के कारण मची तबाही के बाद प्यूर्टो रिको पहले से  ही भयानक बाढ़ से जूझ रहा है। रोसेलो ने बताया कि आरंभिक आकलन के  मुताबिक 13 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
तूफान का आकलन करने वाले केंद्र नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा कि मारिया के कारण  प्यूर्टो रिको में 40 इंच (1 मीटर से अधिक) बारिश हो सकती है। मारिया के कारण  डोमिनिका में 15 लोगों समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

अगला लेख