Hanuman Chalisa
✕

बेल्जियम में फिर से बाढ़ से तबाही, तेज बहाव में बह गई कारें

Updated: रविवार, 25 जुलाई 2021 (09:48 IST)
मुख्य बिंदु
ब्रसेल्स। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने एक बार फिर बेल्जियम में कई इलाकों में तबाही मचा दी। सड़कों पर पानी बह निकला और तेज बहाव में कई कारें बह गई।
 
बाढ़ में खासतौर से ब्रसेल्स शहर के वालून ब्रबांत और नामुर प्रांतों को नुकसान पहुंचा है। पहले से ही बाढ़ का दंश झेल रहे इन प्रांतों में 36 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लोग लापता हैं। बेल्जियम के ‘संकट केंद्र’ ने कई दिनों तक देश में खराब मौसम के बने रहने की चेतावनी दी है।
 
भारी बारिश से दिनांत में काफी नुकसान पहुंचा है। डिप्टी मेयर रॉबर्ट क्लोसेट ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं जीवनभर यहां रहा हूं और मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।
 
पिछले हफ्ते आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लीज प्रांत में स्थिति की निगरानी कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत में नदियों के ज्यादा उफान पर रहने की संभावना नहीं है और उन्होंने कहा कि अभी इलाकों को खाली कराने की आवश्यकता नहीं है।
 
बेल्जियम और पड़ोसी देशों में पिछले हफ्ते आई बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 210 के पार चली गई है और अरबों रुपए के नुकसान का आकलन है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान

अगला लेख